वरीय संवाददाता रांची
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि झारखंड की प्रगति बिहार से जल्दी हो सकती है. पर, अपार संभावनाओं के बावजूद अच्छे शासन के अभाव में झारखंड की स्थिति शोचनीय हो गयी है. नीतीश सोमवार को जदयू के अध्यक्ष शरद यादव के साथ रांची में थे. दोनों ने होली डे होम में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में शरद यादव ने कहा : सपनों के साथ बना झारखंड खंड-खंड हो गया है. लोगों के उत्साह पर पानी फिर गया है.
माहौल बनाना जरूरी : कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा : झारखंड जिन कारणों को लेकर अलग हुआ, दुर्भाग्य से उनका निराकरण नहीं हो सका. प्रगति के सभी आवश्यक संसाधन होते हुए भी आम लोगों का जीवन बेहतर नहीं बन सका
15 नवंबर 2000 को जब झारखंड बना तो यहाँ के लोगों में एक उम्मीद जागी कि अब इस खनिज समृद्ध राज्य को पिछड़ेपन से छुटकारा मिल जाएगा. झारखंड को हर जगह से इतने सारे निवेश प्रस्ताव मिले है कि अगर उनमें से आधे को भी लागू किया गया होता तो आज झारखंड भी भारत का एक विकसित राज्य गिना जाता. भ्रष्ट अधिकारी और मंत्रियों ने खुद ऐश किया और अपने लाभ के लिये यहाँ के संसाधनों का भरपूर शोषण किया गया. परिणामस्वरूप झारखंड में यहाँ के आम आदमी की हालत और भी बहुत ज्यादा दयनीय हो गई.
ReplyDelete